{"_id":"573609f84f1c1be372919a7e","slug":"example-of-hindu-muslim-unity-hindu-donated-land-for-the-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : कब्रिस्तान के लिए हिंदू ने दान की जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : कब्रिस्तान के लिए हिंदू ने दान की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में सौहार्द कायम करने के लिए इलाबास गांव निवासी समाजसेवी राजेंद्र प्रधान ने कब्रिस्तान के लिए 1 बीघा जमीन देकर मिसाल कायम की है। एक हिंदू द्वारा कब्रिस्तान के लिए जमीन दान करने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले सप्ताह गांव में एक मुसलिम का इंतकाल हो गया था। गांव व आसपास का माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों ने सेक्टर-88 में एक उद्योग के लिए खाली पड़े प्लाट पर कब्र बनाने का प्रयास किया। दोनों समुदाय के लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन
प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। उसी वक्त राजेंद्र प्रधान ने हिंडन के पास अपनी 1 बीघा जमीन पर कब्रिस्तान बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा कर दी। दूसरे समुदाय के लोग भी मान गए और बड़ा विवाद होने से बच गया।
विज्ञापन