फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ex-Servicemen Welfare Committee celebrated its foundation day

Noida News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 16 Feb 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen Welfare Committee celebrated its foundation day
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर।
यमुना सिटी/ जेवर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने सोमवार को जेवर के खुर्जा रोड स्थित एक मैरिज होम में अपना स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राम प्रवेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मेजर भूदेव सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में बताया गया कि देश के वीर जवानों ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में अपने अदम्य शौर्य और साहस का परिचय दिया था। इन युद्धों में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों और वीर सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 2025 में की यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, जिला स्तर पर खेलकूद में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, सिविल सर्विसेज में चयनित युवाओं, उनके परिवारों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह कश्यप, इंद्रपाल सिंह, उमेश आर्य, महेंद्र सिंह, त्रिभुवन वशिष्ठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed