फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ex-manager among 13 named in 1.82 cr bank fraud

कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर समेत 13 पर 1.82 करोड़ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
ex-manager among 13 named in 1.82 cr bank fraud
पुन्हाना (नूंह)। कोऑपरेटिव बैंक के बर्खास्त सेक्रेटरी कम मैनेजर के खिलाफ 12 लोगों के खातों में करीब 1.82 करोड़ रुपये डालकर सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने इस मामले में मुश्ताक समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर रामबीर यादव ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र विजारनियां को दी लिखित शिकायत में कहा कि मुश्ताक अहमद पुत्र अजमत खां जमालगढ़ गांव की शाखा में मैनेजर था। उसने साकीर पुत्र नकलू के खाते में 5 लाख, शैहरुना पत्नी इरफान के खाते में एक लाख 49 हजार, मुस्तफ पुत्र मुश्ताक अहमद के खाते में 4 लाख 90 हजार, मुश्ताक पुत्र अजमत के खाते में 5 लाख, इसराइल पुत्र अजमत खां के खाते में 4 लाख 90 हजार, आसुबी के खाते में 4 लाख 90 हजार, इरफान पुत्र सबदल के खाते में 4 लाख 90 हजार, कासम पुत्र रशीद के खाते में 5,05,200 रुपये, मियाजु पुत्र इसा के खाते में 3 लाख, मंजूर अहमद के खाते में 4 लाख 90 हजार, कहकशां पत्नी मोइन खान के खाते में 4 लाख 90 हजार और मेहरम निशा के खाते में एक लाख 47 रुपये डाले। इस तरह गबन की कुल रकम 1,81,70,747 रुपये हुई। आरोप के मुताबिक, बैंक के ऑडिट के दौरान मुश्ताक इस रकम के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुन्हाना थाने के जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की शिकायत पर जमालगढ़ शाखा के पूर्व मैनेजर मुश्ताक सहित 13 लोगों के खिलाफ सरकारी राशि के गबन और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed