फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ex-army man steals 20 lakhs from bank's cash van, arrested

Noida News: पूर्व सैन्यकर्मी ने बैंक की कैश वैन से चुराए 20 लाख, गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ex-army man steals 20 lakhs from bank's cash van, arrested
पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी एक करोड़ रुपये लेकर निकले थे राजेंद्र नगर
विज्ञापन

आरोपी के पास से 19.72 लाख बरामद, बाकी हरिद्वार में मौज मस्ती में उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व सैन्यकर्मी ने पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन से 20 लाख रुपये चुरा लिए। कैश वैन पंजाबी बाग से एक करोड़ रुपये लेकर जमा करवाने के लिए राजेंद्र नगर जा रही थी। बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले आरोपी को हिफाजत के लिए वैन के साथ भेजा गया था, लेकिन उसकी नियत खराब हो गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार (46) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए रुपयों में से 19.72 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की पंजाबी बाग शाखा के सीनियर मैनेजर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 21 जून 2023 को पुलिस से शिकायत की थी। कि 15 जून को बैंक की कैश वैन एक करोड़ रुपये लेकर न्यू राजेंद्र नगर के लिए निकली थी। वहां पहुंचने पर कैश की जांच हुई तो 20 लाख रुपये गायब थे। शिकायत मिलने के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कैश वैन पर मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पुलिस ने बारी-बारी से एक-एक कर्मचारी से पूछताछ की तो कैश वैन पर कृष्ण कुमार टूट गया और उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 हजार रुपये छोड़कर बाकी रकम बरामद कर ली। सेना में सर्विस पूरी होने के बाद उसने बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर ली थी। अक्सर वह बैंक की कैश वैन के साथ जाता था। इतनी रकम देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। कैश वैन पर बाकी कर्मचारी नए थे और उसके सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे थे। उसने मौका देखकर 20 लाख रुपये चुरा लिए। बाद में रुपये लेकर हरिद्वार चला गया। यहां उसने मौजमस्ती की और ड्यूटी पर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed