फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Everything will be done with transparency and accountability: Chief Minister

हर काम पारदर्शिता और जवाबदेही से होगा : मुख्यमंत्री

Thu, 17 Jul 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Everything will be done with transparency and accountability: Chief Minister
रेखा गुप्ता ने घोंडा विधानसभा में चौपाल का शुभारंभ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। हर मांग पूरी होगी और हर काम पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों की ओर से सुझाए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि यह चौपाल न केवल आम नागरिकों से संवाद का माध्यम बनेगी, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने की दिशा में सशक्त प्रयास है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिग्नेचर ब्रिज के निकट प्रस्तावित स्काई यू-टर्न निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, यमुना विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल भारतीय परंपरा का वह मंच है, जहां न सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि समाधान की दिशा भी निकलती है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा व विधायक अजय महावर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed