फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every day officers will sit in the board room to listen to public complaints

हर दिन जन शिकायतें सुनने के लिए बोर्ड रूम में बैठेंगे अफसर

Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every day officers will sit in the board room to listen to public complaints
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बोर्ड रूम में जनता की शिकायतें सुनेंगे। अधिकारी नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण करने की हर संभव कोशिश करेंगे। सीईओ ने प्राधिकरण के तीनों एसीईओ की ड्यूटी तय कर दी है। वहीं, मंगलवार और शुक्रवार को सीईओ स्वयं इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा और सुनवाई भी करेंगे।
विज्ञापन

शासन ने नियमित रूप से जनता से मिलने और शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए सीईओ सुरेंन्द्र सिंह ने जन शिकायतों को हल करने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 3 एसीईओ की ड्यूटी लगा दी है। सीईओ की तरफ से इस आशय का कार्यालय आदेश जारी हो गया है । प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एसीईओ दीप चंद्र प्राधिकरण के बोर्ड रूम में जन शिकायतें सुनेंगे। हर बुधवार को एसीईओ अदिति सिंह और बृहस्पतिवार को एसीईओ अमनदीप डुली किसानों और आवंटियों से मिलेंगे व शिकायतों को दूर करेंगे। ग्रेटर नोएडा के किसान, उद्यमी, व्यापारी व संस्थागत और आवासीय आवंटी इस खुली जन सुनवाई में अपनी शिकायतें रख सकते हैं। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता पर और गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें। जन सुनवाई में सभी विभागाध्यक्षों को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारी तय समय पर जनता से मिल रहे हैं कि नहीं इसकी भी नियमित निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार और शुक्रवार को सीईओ इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा व सुनवाई भी करेंगे। सीईओ का कहना है कि इस प्रयास से आम पब्लिक की शिकायतें कम समय में निस्तारित होने में सहयोग मिलेगा। सीईओ ने सभी तरह के आवंटियों से यह भी अपील की है कि अगर बहुत आवश्यक न हो तो तय समयावधि से पहले या बाद में प्राधिकरण दफ्तर आने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed