फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   etah news lady exploited rishiskesh marriage

Noida News: ऋषिकेश ले जाकर की शादी, अब आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
etah news lady exploited rishiskesh marriage
एटा। एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और उसके बाद ससुराल में उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देता है और देवर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी शादी की बात श्यामपुर कॉलोनी ऋषिकेश निवासी एक युवक से चली थी। मई 2024 में युवक अपने परिजन के साथ देखने अलीगढ़ आया था लेकिन हमारे परिजन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार मार्च में युवक उससे मिलने फरीदाबाद आया। 31 मई को वह उसे गांव के बाहर से अपने साथ ले गया। तीन दिन तक युवक ने अलीगढ़ में अपनी मौसी के घर रखा और फिर ऋषिकेश ले जाकर 7 जून को मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो देवर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। शिकायत करने पर सास पिटाई करती थी। पति शराब पीकर उसके साथ पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। हद तो तब हो गई जब पति ने उसके आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed