फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   etah news abroad job

Noida News: जापान, जर्मनी और इस्राइल में नौकरी पाने का मौका

Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
etah news abroad job
एटा। बेरोजगार लोगों को इस्राइल, जापान, जर्मनी में विभिन्न पदों पर नौकरी करने का मौका दिया जा रहा है। 5300 पदों पर इन देशों में भर्ती की जानी है।जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि इस्राइल में पुरुष व महिलाओं के लिए नर्सिंग पद के लिए कुल 5000 पद हैं और वेतनमान 131818 रुपये है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। जापान में पुरुष व महिला के लिए केयरगिवर के 50 पद हैं और वेतनमान 116976 रुपये है। 24 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। जर्मनी में पुरुष व महिलाओं के लिए सहायक नर्स के कुल 250 पदों पर भर्ती की जानी है। वेतनमान 229925 रुपये है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय आकर प्राप्त सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed