{"_id":"663cf6ac614c663daa026060","slug":"escalator-goes-upside-down-at-kashmere-gate-metro-station-six-injured-noida-news-c-340-1-del1011-48002-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर चला उल्टा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर चला उल्टा, छह घायल
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, रखरखाव करने वालों से होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम अचानक एक एस्केलेटर उल्टा चलने लगा। इससे छह लाेग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। घायलों में मनोज, नमन कुमार, पंकज कुमार, संगीता, हिबा और मनोज वर्मा हैं। इस मामले में कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने बीटेक छात्र नमन कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
नमन ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह नोएडा के काॅलेज से घर लौट रहा था। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर उसे रेड लाइन के प्लेटफार्म तक जाना था। इसके लिए वह जब वायलेट लाइन पर शाम लगभग पौने सात बजे के बीच एस्केलेटर पर चढ़ा तो वह एक सेकंड के लिए रुका और दोगुनी गति से उल्टा चलने लगा। इससे कई लोग संतुलन खो बैठे और एक-दूसरे पर गिरकर घायल हो गए। मामले में आईपीसी की धारा-287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस एस्केलेटर का रखरखाव करने वालों से पूछताछ करेगी।