{"_id":"6aa16db05af0403530077383","slug":"entry-of-heavy-vehicles-banned-in-delhi-for-four-days-from-today-grnoida-news-c-1-noi1095-4706178-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज से चार दिनों तक दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज से चार दिनों तक दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
- लागू रहेगा डायवर्जन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बृहस्पतिवार से 13 सितंबर तक सम्मेलन की समाप्ति तक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन नो-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाएंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे से आने वालों के लिए भी डायवर्जन
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। परी चौक से दिल्ली जाने वाले वाहनों को पी-3, कासना और सिरसा होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों के लिए फलैदा कट से रबूपुरा सर्विस रोड, गलगोटिया, जीबीयू विश्वविद्यालय, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक और कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का मार्ग ले सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया आवागमन के लिए डायवर्जन का ध्यान रखें तो यातायात सुचारू रहेगा।