फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer's arrest warrant issued, NBCC sent reply to police

Noida News: इंजीनियर का गिरफ्तारी वारंट जारी, एनबीसीसी ने पुलिस को भेजा जवाब

Mon, 06 Nov 2023 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Engineer's arrest warrant issued, NBCC sent reply to police
इंजीनियर की गिरफ्तारी का वारंट जारी, एनबीसीसी ने पुलिस को भेजा जवाब
विज्ञापन

- आम्रपाली ड्रीमवैली की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से गई थी नौ की जान
- आरोपी चंदन ने बारिश में रोक के बावजूद चलवा दी थी जर्जर हालत की लिफ्ट
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में 15 सितंबर को आम्रपाली ड्रीमवैली फेज-2 की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत के जिम्मेदार इंजीनियर चंदन कुमार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया है। चंदन के कहने पर ही बारिश में रोक के बावजूद जर्जर लिफ्ट चलाई गई थी। इधर, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी जुटाने के लिए दिए गए नोटिस का नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) ने जवाब दे दिया है। एनबीसीसी ने पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। अब इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली की निर्माणाधीन साइट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी काम करा रही थी। इस दौरान 15 सितंबर को बारिश के दौरान यहां लिफ्ट चला दी गई। तकनीकी खामी आने के कारण लिफ्ट 14वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। हादसे में आठ मजदूरों और एक लिफ्ट ऑपरेटर की मौत हो गई थी। हादसे का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद नौ को नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में निर्माण कार्य करा रही गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम देवेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र शर्मा, जीएम व एडमिन कॉमर्शियल लवजीत कुमार, फोरमैन राहुल, फिनशिंग फोरमैन मनोज कुमार और सुपरवाइजर का काम देख रहे बोएलाल पासवान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि लिफ्ट की देखरेख करने वाले अविनाश ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पैनल सूखने और बारिश बंद होने तक लिफ्ट नहीं चलाने का संदेश आरोपियों को भेजा था। इसके बावजूद आरोपियों ने इंजीनियर चंदन के कहने पर मजदूरों को सवार करा लिफ्ट चला दी थी। मामले में चंदन को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एनबीसीसी द्वारा दिए गए जवाब व रिपोर्ट को अभी उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोर लापरवाही ने ली थी नौ की जान
पुलिस की जांच में कई आरोपियों की घोर लापरवाही से नौ लोगोें की जान जाने की बात सामने आई थी। लिफ्ट का दो साल से थर्ड पार्टी तकनीकी मुआयना नहीं किया गया था। तकनीकी खामी के कारण वह लिफ्ट गरगराहट की आवाज कर रही थी। चार सितंबर को मजदूरों के शिकायत करने पर पांचवीं पास फोरमैन ने पीनियन गरारी स्वयं बदल दी। इसके बाद भी गरगराहट बंद नहीं हुई और सेफ्टी डिवाइस ने काम करना बंद कर दिया था। इसके अलावा साइट पर मजदूरों की सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं था। मौके पर एंबुलेंस भी नहीं थी।


कमेटी की जांच पूरी, जल्द अवलोकन कर होगी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब तक जिन आरोपियों ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है सभी खारिज कर दी गई हैं। एनबीसीसी से भी जवाब मिला । कमेटी की जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed