{"_id":"6513390744efd4064c04bbb6","slug":"engineer-was-worried-after-remarriage-was-fixed-noida-news-c-1-gnd1002-957497-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दोबारा शादी तय होने के बाद से परेशान था इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दोबारा शादी तय होने के बाद से परेशान था इंजीनियर
विज्ञापन
दोबारा शादी तय होने से परेशान था इंजीनियर
- तलाक के बाद इंजीनियर तरुण व सरिता फिर से रह रहे थे साथ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 में जहर खाकर पति-पत्नी के आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच में पता चला है कि इंजीनियर तरुण व पत्नी सरिता तलाक के बाद फिर से एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों साथ रहने लगे थे। उधर तरुण के घरवालों ने उसकी दोबारा शादी तय कर दी थी। इसके बाद से ही दोनों परेशान थे।
मेरठ निवासी तरुण की 2018 में सरिता से शादी हुई थी। तलाक के बाद तरुण के परिवार वालों ने करीब चार माह पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती से तय कर दी। इसका तरुण ने विरोध किया था। सरिता और तरुण दो माह से सेक्टर-112 स्थित फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार को सेक्टर-122 स्थित एक घर में इंजीनियर तरुण और उसकी तलाकशुदा पत्नी सरिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। तरुण ने एक कॉपी में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें अपने खातों में जमा रकम के बारे में जानकारी दी थी।