फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer father's body donated by two daughters

दो पुत्रियों ने किया इंजीनियर पिता का देह दान

Sun, 07 Feb 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Engineer father's body donated by two daughters
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कागजात सौंपती पुत्री। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध के लिए पहली बॉडी शनिवार को प्राप्त हो गई। मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी इंजीनियर राम खिलोनी अग्रवाल (72) ने देह दान का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने दधीचि देह दान समिति में पंजीकरण भी करा लिया था। शुक्रवार शाम उनकी मृत्यु के बाद शनिवार को दोनों पुत्रियों ने पिता का देह दान कर दिया।
विज्ञापन

इंजीनियर राम खिलोनी अग्रवाल के सिर्फ दो पुत्रियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। दामाद अमित अग्रवाल और सतेंद्र सिंघल के साथ दोनों पुत्रियों शालिनी सिंघल उर्फ शालू व पारुल अग्रवाल ने पिता के देह दान के लिए दधीचि देह दान समिति से संपर्क साधकर उन्हें बुलाया। उनकी मदद से पिता की देह को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान कर दिया। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने समिति से देह प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल के विद्यार्थी बेहतर शोध कर सकेंगे। संस्थान को दान में पहली देह मिली है। इस पर उन्होंने दोनों पुत्रियों समेत देह दान समिति के लोगों का आभार व्यक्त किया। मौके पर जय सिंह, जय कुमार, अनिल समेत डीन रंभा पाठक, सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना वर्मा व अग्रवाल परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed