फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer commits suicide by jumping from 11th floor

नोएडा: 11वीं मंजिल से कूद इंजीनियर ने की आत्महत्या

Thu, 16 Feb 2023 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Engineer commits suicide by jumping from 11th floor
11वीं मंजिल से कूद इंजीनियर ने की आत्महत्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र स्थित एचसीएल कंपनी की 11वीं मंजिल से कूदकर बुधवार शाम इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नागपुर के क्षितिज इंगोले (22) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास चार पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है, जो मराठी में है। पेज के अंतिम पृष्ठ पर क्षितिज ने अंग्रेजी में लिखा कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए। कंपनी का स्टाफ सहित अन्य लोग बहुत अच्छे हैं। उसका वेतन परिजन को दे दिया जाए। क्षितिज ने नोट में परिवार के लोगों का नंबर भी लिखा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुदकुशी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि क्षितिज हंसमुख और मिलनसार था। वह सेक्टर-126 स्थित रायपुर गांव के एक पीजी में रहता था। बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पहले 11वीं मंजिल पर छज्जे के सहारे कुछ देर तक लटका रहा, उसके बाद कूद गया। पांच माह पहले ही वह कंपनी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed