फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from land worth Rs 25 crore in industrial sector

Noida News: औद्योगिक सेक्टर की 25 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा

Thu, 04 Apr 2024 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from land worth Rs 25 crore in industrial sector
फोटो
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टर की 25 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा

-जमीनों पर अवैध कब्जे करने के बाद किया गया था निर्माण

नोएडा। प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर-163-164 की 25 करोड़ की करीब दस हजार वर्गमीटर जमीन से बृहस्पतिवार को अवैध कब्जा हटाया। भूमाफिया ने यहां कब्जा करने के बाद निर्माण कर लिया था। प्राधिकरण की टीम ने कब्जा हटाने के दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसमें प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस बल का सहयोग मिला।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-163-164 मोहियापुर गांव के खसरा नंबर 51 और 203 पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत प्राधिकरण से की गई। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री और वर्क सर्किल की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसीईओ ने अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की सिविल, भूलेख, नियोजन और वर्क सर्किल की टीम रही। साथ ही प्राधिकरण और स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची। कब्जा हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लेकिन प्राधिकरण ने बातचीत के माध्यम से उनको मना लिया। इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसे तोड़ने में काफी समय लगा। नोएडा प्राधिकरण को इसकी जानकारी है। लेकिन पुलिस की कमी से एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इस प्रकार के जमीनों पर कब्जे की शिकायत कई वर्क सर्किलों में चल रही है। यहां भी प्राधिकरण की टीम धावा बोलने की तैयारी में है। जल्द ही प्राधिकरण ऐसी जमीनों पर भूमाफियाओं के किए गए कब्जे हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed