{"_id":"6ae74d7321602bf10d07e61c","slug":"employees-honored-on-epfos-foundation-day-noida-news-c-1-noi1095-4895542-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईपीएफओ के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईपीएफओ के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
ईपीएफओ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी
नोएडा (संवाद)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 74वें स्थापना दिवस पर रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नियोक्ताओं के साथ संगोष्ठी और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
नियोक्ताओं के साथ आयोजित संगोष्ठी में ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। इसमें सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारियों को भविष्य निधि के दायरे में लाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नोएडा के एनईए भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय न्यासी मंडल के सदस्य गिरीश आर्य और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
सामाजिक सरोकारों के तहत सेक्टर-23 स्थित पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट में डिजिटल विज्ञापन बोर्ड के माध्यम से कर्मचारियों को ई-नॉमिनेशन के प्रति जागरूक किया गया।