फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emperia Maratha and Tamil Thalaivas registered victories.

Noida News: एम्पेरिया मराठा और तमिल टाइटंस ने दर्ज की जीत

Wed, 07 Oct 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Emperia Maratha and Tamil Thalaivas registered victories.
सोनू सूद ने किया वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का उद्घाटन
विज्ञापन


नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को वॉलीबॉल चैंपियंस लीग की शुरुआत हुई। पहले दिन दो रोमांचक मुकाबलों में एम्पेरिया मराठा और तमिल टाइटंस ने जीत हासिल की। इससे पहले उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सोनू ने कहा कि इस लीग से युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।




पहले मुकाबले में एम्पेरिया मराठा ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को 2-1 से हराया। मराठा ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले दोनों सेट 21-17, 21-17 से अपने नाम किए। तीसरे सेट में पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स ने वापसी की कोशिश की। एम्पेरिया मराठा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। एम्पेरिया मराठा के जतिन पाडवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शुभम चौधरी इम्पैक्ट प्लेयर रहे। दिन के दूसरे मुकाबले में तमिल टाइटंस ने हरियाणा हरिकेंस को 2-1 से हराया। तमिल टाइटंस ने शुरुआती दोनों सेट अपने नाम कर मैच पर पकड़ बनाई। टीम ने पहला सेट 21-14 और दूसरा सेट 21-17 से जीता। तीसरे सेट में हरियाणा हरिकेंस ने जोरदार वापसी करते हुए सेट 21-20 से अपने नाम किया। तमिल टाइटंस ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। तमिल टाइटंस के तनिष चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अंगामुथु रामास्वामी इम्पैक्ट प्लेयर रहे। उद्घाटन अवसर पर एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन देसवाल, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित बलियान, वॉलीबॉल चैंपियंस लीग के संस्थापक धीरज मंजेरी और कुलवंत बलियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed