फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emerging wrestlers will make their mark at the international level

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप ... उभरते पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे अपनी पहचान

Mon, 01 Apr 2024 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Emerging wrestlers will make their mark at the international level
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप ...
विज्ञापन

उभरते पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे अपनी पहचान
- एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा लेंगे देश के 240 विजेता पहलवान
- ग्रेनो में पदक विजेता महिला पहलवान पटियाला और पुरुष सोनीपत के शिविर में पहुंचेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप अंडर-15 और अंडर-20 के आयोजन के बाद विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। जल्द एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन के लिए ट्रायल शिविर लगेगा। हरियाणा के सोनीपत और पंजाब के पटियाला में पदक जीतने वाले देश के 240 विजेता महिला-पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजेश भूषण शरण के विवाद के चलते देश भर में राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं लंबे समय तक अटकी रहीं। अब बीएफआई को अजय सिंह के रूप में नया अध्यक्ष मिलने के बाद पहली बार दादरी के नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन संस्थान में 28-30 मार्च तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोच रवि गुर्जर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहले दिन फ्री स्टाइल पुरुषों के विभिन्न वजन वर्ग, दूसरे दिन महिला पहलवानों के फ्री स्टाइल व तीसरे दिन पुरुषों के ग्रीको रोमन शैली में मुकाबले हुए। तीनों दिन 20 स्वर्ण, 20 रजत, 40 कांस्य के साथ कुल 240 पहलवानों ने पदक जीते। अब ये पहलवान इसी वर्ष होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटेंगे। इन्हीं पहलवानों में से ट्रायल के बाद महिला-पुरुष भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। महिला पहलवानों का शिविर पंजाब के पटियाला और पुरुषों का सोनीपत के बहालगढ़ में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed