फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav news Bigg Boss winner Elvish Yadav snake became helpful in revealing

Elvish Yadav: 'और ये है रियल कटारिया... टेंशन मत लो मेरा साथी है'; खुलासे में मददगार बना एल्विश का सांप

Sun, 05 Nov 2023 12:38 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Nov 2023 12:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एल्विश सांप की गर्दन दबाकर अपने मुंह के करीब ले जाते हुए यह कहते दिख रहा है कि ‘ये है रियल कटारिया... टेंशन मत लो मेरा साथी है’।

विज्ञापन
Elvish Yadav news Bigg Boss winner Elvish Yadav snake became helpful in revealing
Elvish Yadav - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेव पार्टी में नशा और सांपों की तस्करी के आरोपों की बेशक पुलिस और वन विभाग की टीम जांच करने और साक्ष्य तलाशने में जुटी है, लेकिन बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के सांपों से खिलवाड़ करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह वीडियो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं और केस में पुख्ता सबूत बन सकते हैं। इस अपराध में दोष सिद्ध होने पर दोषी को एक से लेकर सात साल तक की सजा हो सकती है। शनिवार को वह वीडियो भी सामने आ गया। जिसे देखकर पीएफए ने मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एल्विश सांप की गर्दन दबाकर अपने मुंह के करीब ले जाते हुए यह कहते दिख रहा है कि ‘ये है रियल कटारिया... टेंशन मत लो मेरा साथी है’।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांपों को पकड़ना, उनसे खेलना या खिलवाड़ करना या फिर मनोरंजन, आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना भी गैरकानूनी है। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। 
 

आरोप है कि एल्विश वीडियो बनाने के लिए सांपों का इस्तेमाल करता है। वह सपेरों से संपर्क कर सांपों का बंदोबस्त करता है। इस वीडियो में जिस तरह से सांप को पकड़कर वीडियो शूट किया जा रहा है, वह कोई आम इंसान नहीं कर सकता। ऐसा कोई प्रशिक्षित व्यक्ति ही कर सकता है।

पार्टी में जुआ-सट्टा चलने का भी आरोप
सौरभ का कहना है कि इस वीडियो में जुआ और सट्टा चलने की बात भी सामने आई थी। तभी उन्होंने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी। उन्हें जहां वीडियो शूट किया गया, गुरुग्राम के उस थाना क्षेत्र की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने गुरग्राम पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी और खुद मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुट गए।

गुरुग्राम में 15 अक्तूबर को दी गई थी तहरीर
नोएडा में केस दर्ज कराने से पीएफए के गौरव गुप्ता के भाई सौरभ ने बताया कि रियल कटारिया वाला आधे घंटे से अधिक का वीडियो है। इसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के गुरुग्राम में शूट होने की जानकारी पर 15 अक्तूबर को पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम को ईमेल के माध्यम से तहरीर दे दी गई थी, लेकिन तब एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब नोएडा में खुलासे के बाद उस मामले में भी जांच शुरू की गई है।

मामले की जांच पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही है। सोमवार को पकड़े गए सांपों को जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं, बरामद किए गए सांप के जहर को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। सांपाें को पकड़ना और उन्हें परेशान करना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। - पीके श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed