फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Army became active after being surrounded by allegationsElvish Army became active after being surrounded by allegations

Noida News: एल्विश यादव से संबंधित खबर - आरोपों से घिरने के बाद एक्टिव हुई एल्विश आर्मी

Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elvish Army became active after being surrounded by allegationsElvish Army became active after being surrounded by allegations
आरोपों से घिरने के बाद सक्रिय हुई एल्विश आर्मी
विज्ञापन


एक्स पर दिन भर ट्रेंड करता रहा एल्विश का हैशटैग, लोगों का आरोप, पीआर टीम रखकर ट्रेंड कराते हैं हैशटैग

हर्ष मिश्रा



नोएडा। एल्विश यादव के आरोपों में घिरने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी एल्विश आर्मी सक्रिय हो गई है। शनिवार को दिनभर एक्स पर हैशटैग एल्विश आर्मी ट्रेंड होता रहा। एल्विश पर लग रहे आरोपों के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी लोगों से इस पर भरोसा नहीं करने की अपील की और समर्थन बनाए रखने के लिए कहा। इससे प्रभावित होकर उनके फैंस ने एक्स पर एल्विश आर्मी को ट्रेंड पर ला दिया। दो दिनों में एल्विश विवाद की वजह से सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। एक एल्विश का समर्थन कर रहा है, जब कुछ लोग उन्हें नापसंद कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक्स पर विनीत श्रीवास्तव नामक आईडी यूजर लिखते हैं कि एल्विश भाई को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उनका नेगेटिव पीआर कराया जा रहा है। इसके जवाब में इमेनुअल राहुल जवाब देते हैं कि पीआर टीम किसकी है, यह सभी जानते हैंद। जहां शुक्रवार को एल्विश के विरोध में सारी बातें सोशल मीडिया पर चल रही थी, वहीं अब शनिवार को सब अचानक क्यों सपोर्ट करने लगे आखिर कितना पैसा लगाया है एल्विश भाई ने पीआर पर। वहीं कंचन गोयल लिखती हैं कि सिस्टम हुआ फेल एल्विश का खेल। इसके जवाब में रिंकू लिखते हैं कि रहना है तो सिस्टम के नीचे रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

एल्विश के पीआर कराने को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर यह बातें सामने आई हैं कि एल्विश ने बिग बॉस के समय पर भी अपना पॉजिटिव पीआर कराया था। अब एक बार फिर से लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल करने लगे हैं लोगों का कहना है कि अपने कारनामों को छिपाने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। पर सच्चाई तो सामने आकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सलमान खान भी हुए थे ट्रोल

एल्विश का पीआर इतना मजबूत माना जाता है कि बिग बॉस वीकेंड के वार पर जब फिल्म अभिनेता सलमान ने एल्विश की फटकार लगाई तो सलमान की इमेज लोगों के सामने विलेन के तौर पर पेश की गई। इसके बाद सलमान खान खूब ट्रोल हुए। उस वक्त सलमान के तीन मिलियन तक फॉलोअर्स भी कम हो गए थे।



---

कैसे कराते हैं पीआर



सोशल मीडिया पर कई पेज बनाए जाते हैं जिनमें मिलियन में फॉलोअर्स हों। इनमें मीम्स पेज भी शामिल होते हैं। जिस भी व्यक्ति का पॉजिटिव या नेगेटिव पीआर कराना होता है उस व्यक्ति की इमेज उसी हिसाब से बनाकर लोगों के सामने पेश की जाती है। लगातार उन चीजों को ट्रेंड कराया जाता है। ट्रेंड होने से लोगों के सामने वह बार-बार आती है तो लोग उस चीज से इंफ्ल्यूएंस होते हैं और उनका मूड भी उसी हिसाब से चलता है।




---



एल्विश ने व्लॉग अपलोड कर लोगों से अपील की
एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पेज पर 17 मिनट की एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर खबर लिखे जाने तक 15 लाख व्यूज भी हो गए थे। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से समर्थन बनाए रखने की मांग की है। इसके बाद से ही उनका हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा।


---




यह है एल्विश आर्मी



एल्विश आर्मी उनके वह फैंस हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। एल्विश अपने समर्थकों के लिए एल्विश आर्मी शब्द का प्रयोग करते हैं। एक बार बिग बॉस में सलमान खान ने भी एल्विश आर्मी शब्द को हाइलाइट करते हुए एल्विश को टारगेट किया था। इसके बाद एल्विश आर्मी ने सलमान खान को खूब ट्रोल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed