{"_id":"619bd466cd2f2443782148a0","slug":"electricity-workers-will-now-go-on-strike-for-demands-mewat-news-noi6172871194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बिजली कर्मी अब जाएंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बिजली कर्मी अब जाएंगे हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर आगामी होने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर यूनिट कार्यकारिणी की बैठक सोहना के ओल्ड 33 केवी बिजली प्रांगण में आयोजित की गई है। इस बैठक में तावडू सब यूनिट के पदाधिकारियों सहित सोहना व सोहना रोड सब यूनिट के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित एएचपीसी वर्कर यूनियन से जुड़ी चारों सब यूनिट पदाधिकारियों ने आगामी आने वाले सभी विरोध प्रदर्शनों में अपनी भागीदारी अधिक से अधिक करने का भरोसा दिलाया।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन (एएचपीसी) यूनियन के नेता व गुरुग्राम सर्कल के सचिव बिजेन्द्र फोगाट व यूनिट प्रधान विजयपाल ने संयुक्त तौर पर कहा कि बिजली निगमों में कार्यरत स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों से संबंधित मांगों व समस्याएं पिछले लंबे समय से लंबित पड़ी है। जिसको लेकर सरकार व प्रबंधन से कई बार प्रयास करने के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया है। यूनियन द्वारा 30 सूत्रीय मांगों को लेकर सब यूनिट व यूनिट के माध्यम से बिजली मैनेजमेंट को ज्ञापन भेजे गए हैं। परंतु इस मांग पत्र पर सरकार व निगम प्रबंधन की और से कोई तवज्जो नहीं दी गई। जबकि मांग पत्र में कर्मचारियों के ही नहीं बल्कि जनता के हित भी जुड़े हैं। सर्कल सचिव ने कहा कि यूनियन गत 27 अक्टूबर से मांगो के प्रति आंदोलन कर रही है, परंतु खेद की बात है कि स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और बिजली प्रबंधन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार की अनदेखी व हठधर्मिता के चलते अब यूनियन ने कड़े संघर्ष का फैसला लिया है। जिसको लेकर आगामी 29 नवंबर, 3 दिसंबर, 12 दिसंबर, 22 दिसंबर, 5 जनवरी, 12 जनवरी, 19 जनवरी व 28 जनवरी, सब यूनिट व डिवीजन स्तर पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना, सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एक दिन का हल्ला बोल प्रदर्शन, सर्कल स्तर पर विशाल रोष प्रदर्शन, पंचकूला, हिसार, रोहतक व गुरुग्राम जोन से जुडे़ मुख्य अभियंता ऑपरेशन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि गूंगी बहरी सरकार व मूकदर्शक बना बैठा निगम प्रबंधक के कानों तक कर्मचारियों के हकों की बात पहुंच सके। यूनियन से जुडे़ पदाधिकारी मोहम्मद हासिम, प्रेमपाल, लालसिंह, नरेन्द्र, दिनेश, मोहम्मद नय्यूूम, अब्बास, दीनू, इजहार ने कहा कि अगर बिजली विभाग व कर्मचारियों के मान सम्मान को बचाना है तो इस संघर्ष को सफल बनाएं तथा सरकार व निगम प्रबंधन की मनमानी तथा तानाशाही नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में जाने से बचाएं। बैठक के दौरान तावडू में चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मुददा भी शीर्ष नेताओं की और से उठाया गया और निगम अधिकारियों व पुलिस प्रशासन से फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।