फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity supply to shops cut off for non-payment

Noida News: बिजली का बिल जमा नहीं करने पर दुकानों की काटी बिजली, हंगामा

Sat, 27 Sep 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स मार्केट में दुकानदार छह महीने से बिजली बिल की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन ने अचानक मोटी रकम का नोटिस चिपकाकर बिजली काट दी। इससे 100 से अधिक दुकानदार परेशान हैं।

विज्ञापन
Electricity supply to shops cut off for non-payment

विस्तार

- दुकानदारों का आरोप, छह महीने से लगातार मांग रहे बिल,अब तक नहीं मिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के बाजार में बृहस्पतिवार से बिजली आपूर्ति बाधित होने के दुकानदारों में आक्रोश है। वह 50 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। आरोप है कि छह महीने से लगातार बिल मांग रहे थे, लेकिन प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया। अचानक मोटी रकम चुकाने का नोटिस उन्हें थमा दिया गया। इसके साथ ही बिना बताए बिजली भी काट दी गई, जिसके चलते लगभग 100 से ज्यादा दुकानदार परेशान है।

दुकानदारों का प्रतिनिधित्व कर रहे चंदन राज ने बताया कि आम्रपाली गोल्फ होम्स के बाजार में एनपीसीएल के द्वारा डायरेक्ट कनेक्शन अभी तक नहीं दिया गया है, जबकि सभी दुकानदारों ने 2024 दिसंबर के महीने में ही मल्टी पॉइंट कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है और उसके पैसे भी एनपीसीएल को जमा कर रखे हैं। अब तक कनेक्शन नहीं मिल पाने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बाजार में एनबीसीसी की ओर से बिजली की व्यवस्था पर दुकानदार हैं। सिंगल पॉइंट के कॉमर्शियल कनेक्शन से सब-मीटर लगाकर लाइट दी जा रही थी। आरोप है कि सभी दुकानदार पिछले सात महीने से मेंटेनेंस प्रबंधन से बिजली के बिल मांग रहे हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा लोगों की एक बात की सुनवाई नहीं की गई और बिजली का बिल उन्हें नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बिना बिल मिले कर रहे दुकान संचालित
अभी तक बिना बिल मिले ही दुकानदार अपनी दुकानें संचालित कर रहे थे। अब मंगलवार को मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा एक नोटिस अभी दुकानदारों के बाहर चिपकाया गया, जिसमें उनके ऊपर बिजली के भुगतान की मोटी रकम बताई गई। साथ ही कुछ फिक्स चार्ज भी लगाए गए और तीन दिन में जमा करने का निर्देश दिया गया। ऐसा न करने पर बिजली काटने के चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदारों ने काटा हंगामा
बिजली नहीं आने पर दुकानदारों ने एनबीसीसी के गोल्फ होम्स स्थित कार्यालय पर हंगामा किया। दुकानदारों का बताया है कि एनपीसीएल का कहना है कि यदि एनबीसीसी मेल करें कि वह अगले तीन-चार दिन में बकाया भुगतान हो जाएगा तो वह लाइट चालू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed