{"_id":"68d5487b606d9b2be2045173","slug":"electricity-supply-to-common-areas-and-shops-was-cut-off-due-to-non-payment-of-bills-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76366-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल जमा नहीं करने पर कॉमन एरिया व दुकानों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल जमा नहीं करने पर कॉमन एरिया व दुकानों की बिजली काटी
सार
ग्रेटर नोएडा में न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी और गोल्फ होम्स मार्केट की कॉमन एरिया व दुकानों की बिजली बकाया बिल के कारण काट दी गई। एनपीसीएल ने कई बार नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की। इससे निवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विस्तार
बिल जमा नहीं करने पर कॉमन एरिया व दुकानों की बिजली काटी
- एनपीसीएल ने साइट-सी की न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी व गोल्फ होम्स मार्केट में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-सी की न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी के कॉमन एरिया और ग्रेनो वेस्ट में गोल्फ होम्स मार्केट की बिजली काट दी है। दोनों पर करीब 30 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं किया जा रहा था। कंपनी का कहना है कि बिल जमा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया, न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन हैं। सोसाइटी के आशियाना बिल्डर पर 31 जून, 2025 तक 23.08 लाख रुपये बिल बकाया था। बिल जमा नहीं करने पर जुलाई में सोसाइटी की बिजली काट दी गई थी। तब बिल्डर ने 7-7 लाख रुपये के दो चेक दिए। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन 30 जुलाई को 7 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। नोटिस भेजने पर बिल्डर ने एक अगस्त को 7 लाख रुपये जमा कराए। 12 अगस्त को बिल्डर की तरफ से दिया गया दूसरा चेक बैंक में लगाया गया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। 18 अगस्त को बिल्डर ने दूसरे चेक का पैसा जमा कराया। अभी बिल्डर पर 13.72 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं कराया। बृहस्पतिवार को एनपीसीएल ने सोसाइटी के कॉमन एरिया की बिजली काट दी है। जिससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि फ्लैटों की बिजली आपूर्ति सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में गोल्फ होम्स मार्केट है। 15 जनवरी से अब तक 17.64 लाख रुपये बकाया है। नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। बृहस्पतिवार को मार्केट की बिजली आपूर्ति काट दी गई।