फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity substations will be built in Duryai and Shahberi

Noida News: दुरयाई और शाहबेरी में बनेंगे बिजली उपकेंद्र

Sun, 07 Sep 2025 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity substations will be built in Duryai and Shahberi
-33/11 केवी के बनाए जाएंगे बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन

- विद्युत निगम की एमडी ने दी स्वीकृति



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए दादरी क्षेत्र के दुरयाई गांव में 33/11 केवीए और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में नया 33/11 केवीए का बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए मेरठ मुख्यालय स्तर से पीवीवीएनएल की एमडी ने बैठक के बाद स्वीकृति दे दी है। फंड भी जारी कर दिया गया है। इससे जिले के दोनों क्षेत्रों में आगामी गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।

आगामी गर्मियों तक दोनों उपकेंद्रों को बनाकर शुरू करने का विद्युत निगम ने लक्ष्य भी रखा है। मेरठ मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार पश्चिमांचल में सात नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इसमें दो उपकेंद्र गौतम बुद्ध नगर में बनाए जाएंगे। इसमें दादरी के दुरयाई और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इससे दोनों बिजली उपकेंद्रों के निर्माण होने से उस क्षेत्र में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और ओवर लोड से समस्या से राहत मिलेगी। अभी दादरी के दुरयाई क्षेत्र में बिसनौली और बम्हैटा के बिजली उपकेंद्रों से सप्लाई दी जा रही है। यहां दोनों बिजली उपकेंद्र ओवरलोड़ चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन दोनों बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढाना संभव नहीं है। बिसनौली और बम्हैटा बिजली उपकेंद्र के लोड को प्रस्तावित नए 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र दुरयाई पर स्थानान्तिरत किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा नोएडा वेस्ट क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रेटर नोएडा का सुदामापुरी बिजली उपकेंद्र ओवर लोड है, जहां पर गर्मी में निर्बाध आपूर्ति की समस्या रही थी, नए प्रस्तावित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र के बनने से शाहबेरी पर लोड स्थानान्तिरत किया जाएगा, जिससे ट्रिपिंग और ओवर लोड से राहत मिलेगी। इन दोनों उपकेंद्र के बनने से दुरयाई और शाहबेरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को अगले वर्ष की गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed