फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity is cheaper in Greater Noida, 10% discount on bill will be available

ग्रेटर नोएडा में बिजली सस्ती, बिल पर मिलेगी 10% छूट

Sun, 24 Jul 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity is cheaper in Greater Noida, 10% discount on bill will be available
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब हर माह बिल पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने कंपनी को रेगुलेटरी डिस्काउंट देने का आदेश दिया है। साथ ही, बिजली आपूर्ति की नई दरें भी तय कर दी हैं। साथ ही, घरेलू कनेक्शन का एक स्लैब खत्म कर दिया है। आयोग का यह आदेश ग्रेनो में तीन अगस्त से लागू हो जाएगा। यह छूट सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले माह आयोग ने बिजली की प्रस्तावित दरों पर जन सुनवाई की थी। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने कहा था कि एनपीसीएल प्रति यूनिट 2.05 रुपये अधिक कमा रहा है। पिछले सालों में औसत बिजली लागत 6.12 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि कंपनी ने 8.17 रुपये प्रति यूनिट ले रही है। इस प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की गई थी। साथ ही, कहा था कि अगर यह साबित होता है तो ग्रेनो के उपभोक्ताओं को एक साल बिजली निशुल्क दी जाए। सुनवाई के बाद आयोग ने बिजली की नई दरें लागू कर दी हैं। आयोग ने ग्रेनो में एनपीसीएल के उपभोक्ताओं को बिल पर छूट दी है, जो कंपनी के 30 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी उपभोक्ताओं को छूट
एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि अगर घरेलू कनेक्शन दो किलोवाट का है तो फिक्स चार्ज 220 रुपये होगा। इसके बाद अगर एनर्जी चार्ज 500 रुपये आता है तो कुल बिल 720 रुपये का होगा। इस पर उपभोक्ता को गवर्नमेंट ड्यूटी देनी होगी। गवर्नमेंट ड्यूटी देने के बाद बिल की शेष धनराशि पर उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले कम की थीं दरें
आयोग ने पहली बार बिजली बिल पर छूट दी है। 11 साल पहले ग्रेटर नोएडा के उपभोक्ताओं को राहत मिली थी, तब आयोग ने एनपीसीएल की बिजली दरें कम की थीं। यह दरें एक साल तक लागू रहीं थीं।
फैसले से शहर के निवासियों में खुशी
ग्रेटर नोएडा के निवासी अक्सर कंपनी पर मनमाना बिजली बिल वसूलने का आरोप लगाते हैं। बिजली कटौती और फॉल्ट की शिकायतें भी काफी रहती हैं। चोरी के झूठे केस बनाकर भी वसूली के आरोप लोग लगाते रहते हैं। अब आयोग ने बिजली दरों पर छूट देकर निवासियों को राहत दी है। इस फैसले का निवासियों ने स्वागत किया है।

घरेलू कनेक्शन की दर का एक स्लैब खत्म
आयोग ने घरेलू कनेक्शन की दर का एक स्लैब खत्म कर दिया है। अब 301 या उससे अधिक यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं को 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होगा। अभी 301 से 500 यूनिट तक 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल लिया जा रहा है। 501 या उससे अधिक यूनिट का बिल 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed