{"_id":"6af5e36b1897cb843b07293b","slug":"electricity-cut-off-amid-parking-fee-dispute-residents-of-sapphire-2-face-hardship-noida-news-c-1-noi1095-4927443-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्किंग शुल्क विवाद में कटी बिजली, सफायर-2 के निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्किंग शुल्क विवाद में कटी बिजली, सफायर-2 के निवासी परेशान
विज्ञापन
आम्रपाली सफायर में देर रात आई पुलिस
- आम्रपाली सफायर-2 में मेंटेनेंस बिल में पार्किंग शुल्क जोड़ने का आरोप, डीएम शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर-2 सोसाइटी में बिजली कटौती से निवासी परेशान हैं। पिछले करीब एक महीने से एओए और निवासियों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद चल रहा है। निवासियों का आरोप है कि एओए ने पार्किंग शुल्क को मेंटेनेंस बिल में जोड़कर वसूलना शुरू कर दिया है। इसका विरोध करने पर लगातार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। पिछले दो दिनों से समस्या और बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि इस संबंध में डीएम, जिला रजिस्ट्रार और पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। सोसाइटी में 1308 फ्लैट है
निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी में सिंगल पॉइंट बिजली कनेक्शन है। ऐसे में बिजली का बिल और मेंटेनेंस एओए के माध्यम से ही जमा होता है। आरोप है कि एओए ने पार्किंग शुल्क को मेंटेनेंस में जोड़ दिया है। जिन निवासियों ने इसका विरोध किया, उन्हें बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ रही है। निवासियों का कहना है कि पार्किंग शुल्क को लेकर एओए की ओर से अब तक कोई लिखित जानकारी या स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में उन्हें यह भी नहीं पता कि किस पार्किंग के लिए कितनी राशि वसूली जा रही है। बुधवार रात भी बिजली कटौती से परेशान निवासियों ने पुलिस को फोन कर शिकायत की। उनका कहना है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। बता दें कि आम्रपाली के कई प्रोजेक्ट इस समय एनबीसीसी के अधीन है, यह भी उनमें से एक है, जिसकी वजह से काम रुका हुआ था।
-- -- -- -- --
पार्किंग शुल्क की लिखित जानकारी दिए बिना दोबारा वसूली की जा रही है। विरोध करने पर बिजली काट दी जाती है। - अभय गुप्ता, निवासी
मेंटेनेंस नियमित देने के बावजूद पार्किंग शुल्क के लिए बिजली काटना गलत है। पार्किंग की हालत भी खराब है। - सुशांत भटनागर, निवासी
अवैध पार्किंग वसूली के विरोध पर बिजली काटी जा रही है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। - अमृतांशु कुमार, निवासी
सफायर-2 में पार्किंग विवाद सामने आया है। मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटना गलत है। दोनों पक्षों को बुलाकर आगे कार्रवाई की जाएगी। - निखिलेश राजन, डिप्टी रजिस्ट्रार