फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity cut for six hours due to blown cable in FNG Vihar

Noida News: एफएनजी विहार में केबल फुंकने से छह घंटे गुल रही बिजली

Tue, 18 Jun 2024 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut for six hours due to blown cable in FNG Vihar
एफएनजी विहार में केबल फुंकने से छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

- विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने खराबी दूर कर रात तीन बजे सुचारु की आपूर्ति
-भीषण गर्मी में दिन और रात के समय अघोषित कटौती से लोग परेशान
नोएडा। गढ़ी गांव के पास बसे एफएनजी विहार में केबल फुंकने से सोमवार आधी रात को अचानक बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद छह घंटे में रात करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई।
एफएनजी विहार के आसपास गढ़ी गांव का डूब क्षेत्र है। यहां अवैध रूप से आबादी की बसावट है। इन बसावटों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण यहां रहने वाले लोग चोरी की बिजली से अपना घर रोशन कर रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात लोगों ने अवैध रूप से कटिया डालकर विद्युत लाइन खींचने का प्रयास किया। केबल गलत जुड़ने की वजह से करीब 200 मीटर तक आग लग गई। सूचना पर एसडीओ व जेई समेत विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। केबल को काट कर उसके स्थान पर नया केबल जोड़ा गया।
विज्ञापन

वहीं एफएनजी विहार निवासी पवन कुमार का आरोप है कि विद्युत निगम के वैध विद्युत कनेक्शन के बाद भी उन्हें आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। दिन के समय में आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। गर्मी बढ़ने के बाद रात में भी तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। दीपक का कहना है कि अधिक वोल्टेज के कारण टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखा समेत उपकरण भी फुंक चुके हैं। मंगलवार सुबह सेक्टर-119, 120, 121, 122, 72, 74, 76, 78 समेत सेक्टरों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती के कारण हमारी सोसाइटी में जनरेटर का उपयोग बढ़ गया है, जिससे बिजली का बिल अत्यधिक आ रहा है। जनरेटर के शोर और धुएं से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है और उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

विजय शर्मा, आरजी रेजीडेंसी
---

बिजली विभाग की अनियमित कटौती और बार-बार होने वाले फाल्ट से परेशानी हो रही है। घर के महत्वपूर्ण कार्य जैसे कि खाना बनाना, बच्चों की पढ़ाई, और अन्य घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।


रितेश रोहतगी, आरजी रेजीडेंसी
एफएनजी विहार के पास केबल जलने के कारण कुछ सेक्टरों में सोमवार रात बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। वहां तत्काल टीम भेज कर केबल को दुरूस्त कर आपूर्ति शुरू करा दी गई। अब निर्बाध रूप से आपूर्ति दी जा रही है।- शिवम त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता नोएडा, प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed