{"_id":"6923749db9d186b8ee08cd65","slug":"electricity-contractor-assaulted-na-news-c-25-1-agr1008-924029-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्युत संविदाकर्मी के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्युत संविदाकर्मी के साथ मारपीट
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने विद्युत संविदा कर्मी के साथ की मारपीट घायल
पिनाहट। विद्युत संविदा कर्मी दिलीप कुमार रविवार को लाइनमैन के साथ एसीपी कार्यालय के पास लाइन सही करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर विद्युत संविदा कर्मी पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया जहां डॉक्टरों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एसडीओ रवि प्रताप का कहना है कि दिलीप कुमार लाइनमैन के साथ एसीपी कार्यालय के पास लाइन सही करने के लिए गया था, तभी वहां पर करीब 8 अज्ञात लोग शराब पी रहे थे, जिन्होंने दिलीप पर हमला बोल दिया।