फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric park to be built on 100 acres in Yeida

Noida News: यीडा में 100 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रिक पार्क

Sat, 12 Aug 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electric park to be built on 100 acres in Yeida
यीडा में 100 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रिक पार्क
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए लखनऊ में हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्ट स्पीड वाले ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, मात्र आधे घंटे में होगा वाहन चार्ज
यूपी ट्रेड फेयर में निवेशकों के लिए लगाया जाएगा स्टॉल, ईवी बनाने के लिए निवेश की कंपनियों ने की पेशकश


मनोज कुमार
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 में इलेक्ट्रिक पार्क को लखनऊ में हुई बैठक में हरी झंडी मिल गई है। 100 एकड़ में तैयार होने वाले इस पार्क में कई देसी-विदेशी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने, ईवी चार्जर और अन्य उपकरण बनाने के लिए जमीन की मांगी है। शासन की ओर से इसे जल्द स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। उधर, यमुना प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक पार्क समेत पांच पार्क बनाने के लिए 1300 एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 फास्ट स्पीड वाले ईवी चार्जर लगाए जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक नगरी का सपना साकार करने के लिए सेक्टर-10 में 1300 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर रहा है। यहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पार्क, लेदर पार्क, प्लास्टिक पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क 100-100 एकड़ भूमि पर बनने हैं। यीडा ने 1300 एकड़ भूमि खरीदने के लिए किसानों से सीधे जमीन क्रय करनी शुरू कर दी है और जो किसान प्राधिकरण को सीधे जमीन नहीं दे रहे हैं। उनकी जमीन को अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने जीबीयू और डीयू के प्रोफेसरों की टीम से सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) का सर्वे करा लिया है। योजना को देखते हुए सेक्टर-33 में बनाए जाने वाले ट्रांसपोर्ट नगर को भी अब 75 हेक्टेयर जमीन सेक्टर-10 में ही आरक्षित कर दी है। लखनऊ में हुई बैठक में ईवी बनाने के लिए कई कंपनियों ने यीडा में जमीन मांगी है। शासन ने इलेक्ट्रिक पार्क को तेजी से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए यूपी इंटनेशनल ट्रेड शो के दौरान निवेश सम्मेलन का भी होगा। इससे यहां पर ईवी कंपनियों को ही निवेश करने के लिए आग्रह किया जाएगा और ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण की ओर से स्टॉल भी लगाया जाएगा। यहां पर ईवी व्हीकल बनाए जाएंगे और फास्ट चार्जिंग वाले ईवी चार्जर बनाए जाएंगे। यहां इस पार्क में केवल ऐसी उपकरण या व्हीकल बनाने वालों को ही निवेश कराया जाएगा जो ईवी का ही प्रोजेक्ट चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेंगे 10 फास्ट स्पीड के चार्जर
यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 जगहों पर फास्ट ईवी चार्जर लगाए जाएंगे। इसके लिए पाॅलिसी में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं और जो कंपनियां फास्ट चार्जर बनाएंगे उन्हीं को जमीन दी जाएगी। एक्सप्रेसवे के फेसिलिटी सेंटर पर 10 चार्जर लगने से ईवी वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। अभी लगे हुए ईवी चार्जर डेढ़ से दो घंटे चार्जिंग में लेते हैं, जबकि नए चार्जर काफी आधुनिक होंगे और इसी साल में इनको लगाना होगा। इससे एक्सप्रेसवे पर चलने वाले ईवी वाहन स्वामियों को 30 से 45 मिनट के अंदर बैट्री पूरी चार्ज हो जाएगी। इससे लोगों का समय भी खराब नहीं होगा और इस चार्जिंग व्यवस्था से लोगों का ईवी की ओर तेजी से रुझान बढ़ेगा। एसीईओ कपिल सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्ट स्पीड से चार्ज करने वाले 10 ईवी चार्जर जल्द ही लगवाए जाएंगे।


---
लगातार बढ़ रहा यीडा का औद्योगिक दायरा
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसी परियोजनाओं के चलते यहां पर लगातार उद्यमी आ रहे हैं। यीडा ने सेक्टर-24, 24ए, 29,32, 33 और सेक्टर 28 में अभी तक 2925 कंपनियों का भूखंड आवंटित किए हैं। छह माह में 100 कंपनियों को स्थापित कराते हुए उत्पादन कार्य शुरू कराने का यीडा अधिकारियों ने लक्ष्य रखा गया।


---
लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए हुई बैठक में यमुना प्राधिकरण की ओर से जमीन समेत अन्य सभी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। कुछ दिशा निर्देश मिले हैं उनका पालन कराया जाएगा। सेक्टर-10 में छह पार्क बनाए जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग पार्क भी होगा। सभी पार्क 100-100 एकड़ के होंगे, जबकि सेमीकंडक्टर के लिए 500 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। यह भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क में ही आएगा। - कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed