Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric buses will transport passengers to Noida airport, SPV to be formed soon

Noida News: नोएडा हवाई अड्डे तक यात्रियों को पहुंचाएंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द गठित होगी एसपीवी

Mon, 13 Oct 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Electric buses will transport passengers to Noida airport, SPV to be formed soon
- 500 इलेक्ट्रिक बसों को नोएडा-ग्रेनो और यमुना सिटी तक चलाने की है तैयारी
विज्ञापन

- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी होंगे स्पेशल पर्पज व्हीकल कमेटी में शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी तक ई-ट्रांसपोर्ट से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। करीब 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल कमेटी (एसपीवी) का गठन अक्तूबर में किया जाना है। यह एसपीवी बसों के इंतजाम और हवाई अड्डे से गौतमबुद्ध नगर में संचालन पर फैसले लेगी।
नोएडा हवाई अड्डे का उद्धाटन 30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके बाद 15 से 45 दिनों के बीच देशभर के 10 शहरों से विमान सेवा भी शुरू की जानी है। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी क्षेत्र से यात्रियों के परिवहन के लिए सेवा भी शुरू होनी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण की ओर से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किए जाने की बात तय हुई थी। लंबे समय से एसपीवी का गठन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है। इसे देखते हुए यात्रियों के लिए ई-बसों की सुविधा के लिए एसपीवी के गठन की कवायद तेज हो गई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसपीवी के गठन के लिए सभी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों की मुताबिक अक्तूबर में ही इसका गठन कर ई-बसों की योजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 बसों की लागत वहन करेगा नोएडा प्राधिकरण
एयरपोर्ट से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए 500 ई-बसों का संचालन होना है। इनमें से तीन सौ बसों की लागत नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। इसके अलावा 100-100 बसों की लागत ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण वहन करेंगे। शुरुआत में कितनी बसें चलाई जाएंगी और कहां तक बसें चलेंगी यह सब फैसले एसपीवी करेगी।

---
नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों के लिए ई-बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों की एसपीवी गठित की जानी है। इसके लिए सभी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द अधिकारियों को कमेटी में जोड़कर ई-बसों के संचालन की योजना तैयार की जाएगी।- सतीश पाल, एसीईओ नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed