{"_id":"68d42093cf1de056fa03b154","slug":"electric-bus-to-be-showcased-at-up-international-trade-show-noida-news-c-1-gnd1002-3442763-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक बस का प्रदर्शन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक बस का प्रदर्शन होगा
विज्ञापन
-गाजियाबाद से एक्सपो सेंटर लाई गई इलेक्ट्रिक बस बनेगी आकर्षण का केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के बदलते परिवहन संसाधनों की झलक देखने को मिलेगी। शो में इस बार इलेक्ट्रिक बसों का प्रदर्शन होगा। इसके लिए गाजियाबाद डिपो से एक इलेक्ट्रिक बस लाई जाएगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, एक विशेष इलेक्ट्रिक बस ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शनी के लिए प्रस्तुत की जाएगी। एक्सपो में आने वाले लोग इसमें बैठकर इन इलेक्ट्रिक बस में सफर का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही ई-बस की तकनीकी पहलुओं और पर्यावरण के प्रति इसके लाभों को भी करीब से जान सकेंगे। निगम का कहना है कि यूपी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में यह पहल आम जनता को ईवी तकनीक से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। एक्सपो में प्रदर्शित की जाने वाली बस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और न के बराबर प्रदूषण करती है। इसके रख-रखाव की लागत भी डीजल बसों की तुलना में काफी कम है। बस में स्मार्ट टेक्नोलॉजी, जीपीएस, आरामदायक सीटें और आधुनिक सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं।