फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly woman murdered after entering her house in Dayalpur

Noida News: दयालपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

Wed, 27 Sep 2023 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered after entering her house in Dayalpur
घर पर अकेली रहती थीं, सिर पर नुकीली वस्तु से किया गया वार
विज्ञापन

दोपहर के समय छोटी बेटी घर पहुंचीं तो मां की मौत का पता चला
घर में हुई फ्रेंडली एंट्री, लूट के लिए हत्या से इंकार कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में बुधवार को शिवकला (65) की सिर में नुकीली वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही रहने वाली बेटी जब घर पहुंची तो मां को मृत पाया। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुला लिया गया। जांच के बाद शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शरीर पर मौजूद सभी जेवरात ज्यों के त्यों मिले हैं। घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। इसके अलावा महिला से संघर्ष के सबूत मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला की बेटियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शिवकला गली नंबर-7, नेहरू विहार, दयालपुर स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं। करीब 12 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटियां हैं। एक बेटी जालंधर में रहती है जबकि दो बेटियां घर के पास ही नेहरू विहार में रहती हैं। शिवकला का 25 गज का मकान है। भूतल पर वे परचून की दुकान चलाती थीं। सुबह करीब 8:30 बजे तक शिवकला को पड़ोसियों ने ठीक-ठाक देखा था। दोपहर करीब 12:10 बजे शिवकला की छोटी बेटी चिंतामणि घर पहुंची तो उसने मां को जमीन पर अचेत पड़ा देखा। उनके सिर से खून बह रहा था। दोपहर 12:15 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को पता चला कि शिवकला के सिर पर बायीं ओर नुकीली वस्तु से वार किया गया है। ऐसा लगता है कि वार की वजह से मौत हुई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed