{"_id":"68ffc79fbb68ffd15d05f9aa","slug":"elderly-woman-dies-after-falling-from-the-23rd-floor-na-news-c-198-1-gbd1023-11497-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 23वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 23वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित गीतांजलि गार्डेनिया सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर सोमवार सुबह निर्मला चौधरी (60) की मौत हो गई। वह रविवार को ही पति सतीराम चौधरी के साथ सोसायटी में रहने वाली अपनी बेटी के घर आई थीं। वह मूलरूप से अंबेडकर नगर जिले के मजीसा आसमान पट्टी गांव की रहने वाली थीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि निर्मला लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका दिल्ली के एम्स से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उन्हें अस्पताल में दिखाना था। इसके लिए वह अपनी बेटी के घर आई थीं। सोमवार सुबह वह लिफ्ट से सातवीं मंजिल से 23वीं मंजिल पर गईं। इसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को मिली है। एसीपी ने बताया कि कुछ देर बाद उनका शव नीचे पड़ा मिला।
इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि महिला की बेटी स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दामाद दिल्ली स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। महिला के पति सतीराम चौधरी गोंडा स्थित आईटीआई कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि परिजनों ने महिला के मानसिक तनाव में होने की बात कही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।