{"_id":"68dc2adb06bbe76bcd0fb51a","slug":"elderly-man-marries-mother-of-three-children-dies-the-next-day-na-news-c-193-1-svns1023-141774-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी, अगले दिन हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी, अगले दिन हो गई मौत
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां के साथ शादी करने वाले संगरु राम की फाइल फोटो। परिजन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में सगरू राम (70) ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की भोर में तबीयत खराब हो गई। परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
सगरू ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों से कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे। ग्रामीणों करे मुताबिक सगरू के पास करीब 2 बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती से तीन संतान हैं। इस बीच समरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। पत्नी के मुताबिक वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर ही सो गए। सुबह भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं। इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनका पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।