Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight teams prepare for UP T20 League; players from the district will also get a platform.

Noida News: यूपी टी-20 लीग में आठ टीमों की तैयारी, जिले के खिलाड़ियों को भी मिलेगा मंच

Thu, 12 Nov 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eight teams prepare for UP T20 League; players from the district will also get a platform.
- दो नई फ्रेंचाइजी के लिए प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा में होड़, गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को मिलेंगे मौके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के पांचवें सीजन में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। अब छह के बजाय आठ टीमें प्रतियोगिता में उतर सकती हैं। दो नई फ्रेंचाइजी के शामिल होने से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अवसर बढ़ेंगे। इसका लाभ गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को भी मिलने की उम्मीद है। जिले के कई खिलाड़ी लीग में जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

दो नई फ्रेंचाइजी के लिए प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा के बीच होड़ है। इस संबंध में अंतिम फैसला उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से लिया जाएगा। टीमों की संख्या बढ़ने से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों के लिए यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि यूपी टी-20 लीग की टीम नोएडा किंग्स के तीसरे और चौथे सीजन के ट्रायल ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जा चुके हैं। ऐसे में आगामी सीजन में भी जिले के खिलाड़ियों को लीग से जुड़ने की उम्मीद है। अभी छह टीमों में करीब 120 से 150 खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलता है। आठ टीमें होने पर यह संख्या बढ़कर 180 से 200 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल तक पहुंचने का मिलेगा मौका

यूपी टी-20 लीग ने आईपीएल के बाद देश की चर्चित घरेलू टी-20 प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की नजर आईपीएल और अन्य बड़े घरेलू टूर्नामेंट में जगह बनाने पर रहती है। ऐसे में दो नई टीमों के जुड़ने से गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे।


पांचवें सीजन के मुकाबले कानपुर और लखनऊ के अलावा वाराणसी के नवनिर्मित स्टेडियम में भी कराने की तैयारी है। हालांकि, आयोजन स्थलों को लेकर अंतिम निर्णय यूपीसीए की ओर से लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed