{"_id":"690e4b9ecfce15c4ed0d8e6a","slug":"eight-and-a-half-quintals-of-luggage-was-caught-the-route-of-the-driver-and-conductor-was-closed-na-news-c-235-1-ksp1006-134633-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साढ़े आठ क्विंटल लगेज पकड़ा, चालक-परिचालक का रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साढ़े आठ क्विंटल लगेज पकड़ा, चालक-परिचालक का रूट बंद
Sat, 08 Nov 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो की बस में देहरादून की टीम ने रोडवेज चेकिंग के दौरान साढ़े आठ क्विंटल बिना बुकिंग के लगेज लाते चालक-परिचालक को पकड़ लिया। बीते दिन देहरादून के यातायात निरीक्षक राजेश मल्होत्रा और सहायक यातायात निरीक्षक चंद्र पाल आगरा रूट पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आगरा से काशीपुर आ रही काशीपुर रोडवेज डिपो की बस को चेकिंग के लिए रात लगभग साढ़े बारह बजे नरौरा में रोका।
बस परिचालक बच्चन सिंह और चालक मनमीत सिंह लेकर आ रहे थे। बस में बिना बुकिंग लगभग साढ़े आठ क्विंटल लगेज रखा पाया गया। टीम ने परिचालक से बुकिंग संबंधित बिल मांगा जो वे दिखा नहीं सके। तब टीम ने बिना बुकिंग लगेज लाने की एंट्री करके मुख्यालय और संबंधित डिपो प्रबंधन को भेज दी। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि मुख्यालय देहरादून की टीम ने बीते दिन काशीपुर डिपो की बस में बिना बुकिंग के लगभग साढ़े आठ क्विंटल लगेज पकड़ा था। उन्होंने बताया चालक-परिचालक का मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद रूट बंद कर दिया गया है। संवाद