{"_id":"6aff1caf698615aea001eff3","slug":"egfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112487-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, करवाचौथ भी मनाया.. अब शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, करवाचौथ भी मनाया.. अब शादी से किया इन्कार
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी
- शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती का शोषण करने का आरोप
-पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। वो पति-पत्नी की तरह रहे। करवाचौथ व अन्य त्योहार मनाए लेकिन शादी से करने से मना कर दिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है कि वर्ष 2023 में जीवनसाथी वेबसाइट से उसकी मुलाकात आरोपी वैभव अस्थाना से हुई। वहां से बातचीत शुरू हुई और फिर एक साल तक आपसी संबंध में रहे। तभी वैभव ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई। आरोप है कि वैभव के पिता ने दूसरी जाति होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वो गांव चला गया, लेकिन बीच-बीच में युवती से मिलने आता रहा।
आरोप है कि वर्ष 2025 में वैभव अचानक उससे संपर्क तोड़कर गायब हो गया। युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई। आरोपी है कि करीब एक साल बाद आरोपी वैभव ने दूसरे नंबर से फोन कर संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर फिर संबंध शुरू कर दिए। तब युवती ने भरोसे में आकर शादी भी तोड़ दी। आरोप है कि वैभव ने उसे अपने घर बुलाया। मांग में सिंदूर भरकर पत्नी की तरह साथ रखा। आरोप है कि दिवाली के बाद जब शादी की बात की तो वैभव ने फोन बंद कर दिया। वो उसके ऑफिस पहुंची तो वहां पर अपमानित किया। आरोपी ने उसके चरित्र और परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कीं। शादी करने से इन्कार कर दिया। अब 13 नवंबर से उसे फोन कर धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।