फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Effect of Western Disturbance is over, mercury started rising

Noida News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, चढ़ने लगा पारा

Fri, 05 May 2023 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Effect of Western Disturbance is over, mercury started rising
-अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
विज्ञापन


-अगले सप्ताह तक 36-38 के बीच रहेगा तापमान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बने सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने जा रहा है। इस कारण अब तापमान चढ़ने लगा है। अगले सप्ताह तक तापमान के 36-38 डिग्री के तक पहुंचने की संभावना है। अभी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं बृहस्पतिवार को तो न्यूनतम तापमान चालीस साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने मई की गर्मी का दिन भर अहसास कराया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी। शुक्रवार को आया नगर में सबसे अधिक 35.9 तापमान दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ में 35.4 व पीतमपुरा में 35.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं इस सप्ताह गर्मी से आंशिक राहत बैचेन करती गर्मी में बदलने जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। वैसे छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed