फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   education

कस्तूरबा गांधी

Wed, 30 Jun 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
education
दाखिलों में अंति
विज्ञापन

राजूद्दीन जंग
नगीना। हरियाणा प्रदेश के पिछड़े जिलों में बालिका शिक्षा में सुधार के लिए खोले गए 32 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सबसे ज्यादा दाखिले मेवात जिले में किए गए हैं। इस सूची में प्रथम स्थान पर मेवात, द्वितीय फतेहबाद, तृतीय पानीपत और दसवें पायदान पर महेंद्रगढ़ रहा है। खास बात है कि पिछले साल सबसे कम दाखिले मेवात जिले में हुए थे जिसमें बड़ी उछाल लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंचा है। बुधवार तक मेवात के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 1008 बालिकाओं ने दाखिले करा लिए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में जिले की बालिका साक्षरता दर 36 प्रतिशत के साथ सबसे कम है। यहां पर बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करा पाना मुश्किल बना हुआ है। अधिकतर अभिभावक स्कूलों से ही बेटियों की पढ़ाई को रोक देते हैं। पिछले साल भी मेवात में 5400 विद्यार्थी ड्रॉप आउट हुए इनमें बालिकाओं की संख्या आधी से अधिक हैं। नगीना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्राचार्य नीरू चौधरी व तावडू प्रभारी वंदना शर्मा बताती है कि डीपीसी ने प्रत्येक बालिका स्कूल में आकर स्टाफ की मीटिंग ली। उन्होंने घर घर जाकर अभिभावकों से गुजारिश की है तब जाकर हरियाणा प्रदेश में प्रथम नंबर पर हमारा जिला आया है। हालांकि मेवात के फिरोजपुर झिरका, नगीना, तावडू, पुन्हाना और नूंह में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 5 प्राचार्य समेत 32 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं।
....................
पिछले 10 दिन में कस्तूरबा गांधी के स्टाफ ने दिन-रात मेहनत की है। तब जाकर फिरोजपुर झिरका में 161, नगीना में 190, नूंह में 209 पुन्हाना में 212 और तावडू में 236 समेत कुल 1008 बालिकाओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक सिंह, एपीसी नूंह।
....................
हरियाणा प्रदेश के टॉप 10 जिलों में मेवात पहले पायदान आकर इतिहास बना दिया है। इन स्कूलों में 32 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं उन्हें भरने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त के पास फाइल भेजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल रहमान खान, डीपीसी मेवात।
..................
हरियाणा के टॉप 10 जिलों की सूची।
1- मेवात 96.80
2- फतेहाबाद 96.60
3- पानीपत 95.00
4- जींद 72.33
5- पलवल 68.00
6- भिवानी 55.00
7- सिरसा 52.83
8- हिसार 45. 20
9- कैथल 45.00
10- महेंद्रगढ़ 35.00
कैप्शन: (फाइल फोटो) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगीना में शिक्षा ग्रहण करती बालिकाएं।
कैप्शनऱ् डॉ. अब्दुल रहमान खान डीपीसी मेवात।
..............राजूद्दीन जंग, नगीना.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed