फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eastern-Western Freight Corridor to be connected with logistics hub at New Dadri

न्यू दादरी पर लॉजिस्टिक हब से जोड़े जाएंगे ईस्टर्न-वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर

Fri, 29 Jul 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eastern-Western Freight Corridor to be connected with logistics hub at New Dadri
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी यूपी में उद्योगों का माल और कृषि उत्पादों को देश के एक से दूसरे छोर तक पहुंचाने के लिए डेटिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के न्यू दादरी रेलवे स्टेशन पर मिल रहे ईस्टर्न-वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से अब मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 3.5 किमी लंबी डेडिकेटेड रेलवे लाइन बिछेगी। प्राधिकरण से जल्द ही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) के नाम जमीन ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद टेंडर निकलेगा। इस रेलवे लाइन को तैयार करने में दो साल का समय लगेगा और 850 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को न्यू दादरी से केंद्र सरकार की गतिशक्ति योजना के तहत लॉजिस्टिक हब से जोड़ा जाएगा। ग्रेनो में तीन बड़ी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब शामिल हैं। तीनों को आईआईटीजीएनएल की निगरानी में पूरा किया जा रहा है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप 750 एकड़ में विकसित की जा रही है। बोड़ाकी के आसपास मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित होगा और यहीं ईस्टर्न व वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर आकर मिलेंगे। इस जगह को न्यू दादरी का नाम दिया गया है। अब न्यू दादरी से लॉजिस्टिक हब तक 3.5 किमी का रेलवे ट्रैक बिछाने का निर्णय लिया गया है। इससे माल के आवागमन में काफी आसानी होगी। अभी तक ईस्टर्न-वेस्टर्न कॉरिडोर एक साथ जुड़ रहे थे, लेकिन लॉजिस्टिक हब को कनेक्ट नहीं किया गया था। अब यह पल्ला से कटेहरा की ओर जाकर चिटेहरा के पास लाइन बनेगी और वहां से माल ट्रेन में भरकर पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

आठ गांवों की 478 हेक्टेयर जमीन पर पूरी होगी परियोजना
बोड़ाकी के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब के लिए आठ गांवों दादरी, चिटेहरा, कठहेड़ा, पल्ला, पाली, बोड़ाकी, जुनपत व थापखेड़ा की जमीन ली जा रही है। 478 हेक्टेयर जमीन पर ये दोनों परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। यहां रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट हब बनने से बोड़ाकी से मिलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें
बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तहत रेलवे टर्मिनल, अंतरराज्यीय व लोकल बस अड्डा और मेट्रो कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। रेल टर्मिनल बनने के बाद पूर्वी भारत की ओर जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें यहीं से चलेंगी। इससे जिले भर के लोगों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

1.10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
एक लाख रोजगार ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक हब और 10 हजार से अधिक रोजगार इंटीग्रेटेड टाउनशिप में लगने वाले उद्योगों से मिलेंगे। टाउनशिप में छह बड़ी कंपनियां प्लांट लगा रही हैं। इनमें हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी), जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और गु्रु अमरदास इंटरनेशनल शामिल हैं। ये कंपनियां 4000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed