फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Earthquake avoidance exercise done during mock drill

मॉक ड्रिल के दौरान कराया भूकंप से बचने का अभ्यास

Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Earthquake avoidance exercise done during mock drill
नूंह/पुन्हाना। मेवात के मिनी सचिवालय नूंह में आया भूकंप आने पर बजने वाले सायरन की गूंज होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और रेडक्रास सोसायटी के सदस्य भी पहुंच गए। नजारा ऐसा था जैसे भूकंप आया हो और कई लोग घायल हुए हों। अधिकारी कर्मचारी ये सब देख हैरान थे, बाद में पता चला कि भूकंप से बचने के अभ्यास के साथ ही मॉक ड्रिल कराई जा रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों को खुले मैदान में जाने को कहा गया। बाद में उनकी गिनती भी की गई।
विज्ञापन

डीएम कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में भूकंप आपदा पर आधारित संयुक्त अभ्यास, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य हित धारकों के साथ शुक्रवार को मॉक ड्रिल के रूप में हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल, एंबुलेंस के वाहन, स्टेचर पर पड़े मरीज, फायर बिग्रेड की एंबुलेंस और फर्स्टएड के लिए तैयार रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को देखकर थोड़ी देर के लिए लोग माजरे को समझ नहीं पाए और भयभीत होने लगे। नूंह की एसडीएम एंव इंसीडेंट कमांडर सलोनी शर्मा और एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विकास सैनी के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल की शुरूआत आपातकालीन घंटी बजाकर दी गई।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की रोप रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। घायलों को स्ट्रेचर से ले जाते हुए एंबुलेंस में बैठाने तक की प्रैक्टिस की गई। एनडीआरएफ की टीम ने दीवार काटकर बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने व टेबल के नीचे छुपने का डेमो भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि इस मॉक ड्रिल में 7.5 रिएक्टर पैमाने का भूकंप दर्शाया गया था। उन्होंने कहा लोगों को ऐसे मौके पर लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और भूकंप आते ही बहुमंजिला इमारतों से तुरंत बाहर आकर मैदान में खड़े होना चाहिए। इस मॉक ड्रिल के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका, नगराधीश जयप्रकाश, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसपी सुधीर तनेजा, डीएफएससी अनिल कुमार कालरा, पीओ गुरकर्ण सिंह, जिला फायर स्टेशन नितिश भारद्वाज, रेडक्रास सचिव महेश गुप्ता, तहसीलदार सालनी लाठर, नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन सहित स्वयं सेवक भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed