फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Earrings snatched from woman, sixth incident in 34 days

Noida News: महिला से छीनी बालियां, 34 दिन में छठी वारदात

Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Earrings snatched from woman, sixth incident in 34 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमनुानगर। महिलाएं बाइक सवार झपटमारों के निशाने पर हैं। सितंबर में महिलाओं से झपटमारी की पांच वारदात हुईं, वहीं अब बूड़िया में भी 85 वर्षीय महिला के कानों से भी बाइक सवार दो युवक बालियां झपट ले गए। महिला के बेटे की शिकायत पर बूड़िया थाना पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत गांव बूड़िया निवासी रोशनलाल ने बताया कि 10 अक्तूबर की दोपहर एक बजे उनकी 85 वर्षीय मां शीला देवी घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने आते ही मां के कानों से सोने की बालियां झपट ली और भाग गए। मां के शोर मचाने पर जब वह घर से बाहर आए तो बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा किया, पर उनका पता नहीं चला। बाद में सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं से हुई झपटमारी
07 सितंबर : थाना छछरौली क्षेत्र के दयालपुरी मंदिर के समीप रहने वाली 65 वर्षीय भूपेंद्र से छछरौली बाजार से सामान लेकर लौटते समय शाम में गांव के पास बाइक सवार दो युवक कान से सोने की बाली झपट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर : थाना छछरौली क्षेत्र के पीर गायब मोहल्ला निवासी बाला देवी से रात पौने सात बजे छछरौली के बाजार में बाइक सवार दो युवक कान से सोने की बालियां झपट ले गए।
24 सितंबर : थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव किशनपुरा में भी बाइक सवार दो युवक महिला के हाथ से थैला झपट ले गए। थैले में दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड व बैंक की कॉपी थे।
28 सितंबर : थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की कहरान गली निवासी 78 वर्षीय निर्मल देवी से रात साढ़े सात बजे जगाधरी के झंडा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने कान से सोने की बालियां झपट लीं।

04 अक्तूबर : थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के प्यारा चौक पर गांव सरावां की सुषमा से बाइक सवार दो युवक पर्स झपट ले गए। पर्स में मोबाइल, दस्तावेज व कुछ रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed