फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Durgotsav begins with the 'Khunti Pujan' ceremony.

Noida News: खूंटी पूजन के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत

Wed, 30 Sep 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Durgotsav begins with the 'Khunti Pujan' ceremony.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सिटी में दसवें वार्षिक दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियों का आगाज सोमवार को खूंटी पूजन के साथ हुआ। गौड़ सिटी-1 स्थित लेक व्यू पार्क में पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही दुर्गोत्सव के लिए पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गौड़ सिटी दुर्गा पूजा समिति के महासचिव समीर चटर्जी ने बताया कि दुर्गोत्सव 17 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार पंडाल बेलूर मठ की वास्तुकला और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित होगा। उन्होंने कहा कि पंडाल तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से कलाकार और कारीगर बुलाए गए हैं। पूजा के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए वाराणसी से पंडित वीरेश्वर भट्टाचार्य विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन में मां दुर्गा की पूजा और अन्य प्रमुख अनुष्ठान पारंपरिक विधि-विधान से होंगे। दुर्गोत्सव के दौरान पांचों शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मुंबई के कलाकार संगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed