{"_id":"68b84900afbaeb6c510ee9e9","slug":"duplicate-logo-attached-in-cloths-grnoida-news-c-1-gnd1002-3361380-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेरिकन कंपनी के फर्जी टैग लगाकर कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेरिकन कंपनी के फर्जी टैग लगाकर कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में छापा
विज्ञापन
- गढ़ी चौखंडी में है फैक्टरी, दो संचालक पकड़े गए, कपड़े व जींस बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव में अमेरिकन कंपनी के फर्जी टैग लगाकर जींस व कपड़े बनाने वाली फैक्टरी में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है और भारी संख्या में जींस व कपड़े बरामद किए हैं। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक नामी अमेरिकन कपड़ा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। वह कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ जांच करने के लिए अधिकृत हैं। भूपेंद्र को एक सितंबर को सूचना मिली कि कंपनी के कपड़े पर फर्जी टैग और लेबल लगाए जा रहे हैं और बाजार में बेचे जा रहे हैं। आंतरिक जांच में पता चला कि गढ़ी चौखंडी गांव स्थित एक फैक्टरी में इस तरह का काम हो रहा है। इसके बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ जाकर छापेमारी की तब मौके से फैक्टरी के संचालक मनोज और विवेक को पकड़ लिया गया। मौके से कंपनी का फर्जी टैग लगीं 42 जींस, 4700 लैदर पैच, 465 बटन और 395 वेस्ट लेबल मिले। जिन पर कंपनी का फर्जी टैग और लोगो लगा हुआ था। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- -- -- -- --
सुशांत