फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to young woman s age her lover got her married to her aunt s son

यह कहानी फिल्मी है: प्रेमी ने नाबालिग लड़की को भगाया, शादी बुआ के लड़के से कराई... खुद पति की तरह रहने लगा

Sat, 06 Dec 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Dec 2025 09:23 PM IST
सार

पहले युवती और उसके प्रेमी हिमांशु के बुआ के लड़के चिराग की शादी मंदिर में कराई गई, 4 दिसंबर को दोनों की कोर्ट मैरिज भी कराई गई। इसके बाद प्रेमी हिमांशु और युवती दोनों साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
Due to young woman s age her lover got her married to her aunt s son
प्रेमी ने कानूनी पेच से बचने के लिए प्रेमिका की शादी बुआ के लड़के से करा दी - फोटो : AI Generated

विस्तार

रबूपुरा की यह कहानी किसी थ्रिलर फिल्म जैसी लगती है, लेकिन इसमें न स्क्रिप्ट है, न कैमरा… सब कुछ असली जिंदगी में घटा है। दो महीने पहले आकलपुर गांव से गायब हुई एक लड़की अचानक पुलिस के हाथ क्या लगी, पूरा मामला मानो उलझी हुई गांठ की तरह खुलने लगा। सामने आया एक 18 वर्षीय युवक, जो नाबालिग लड़की को बहलाकर घर से तो ले गया, पर उसकी उम्र 21 साल से कम होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

विज्ञापन

कानूनी पेच से बचने के लिए लड़की की शादी अपनी ही बुआ के बेटे से आर्य समाज मंदिर में करा दी गई, जबकि युवक खुद उसी बुआ के घर में लड़की के साथ रह रहा था। अब पुलिस ने इस पेचीदा खेल के पांच किरदारों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की के अपहरण से लेकर पॉक्सो तक की धाराएं लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने बताया कि लड़की के पीड़ित पिता ने 28 सितंबर को कोतवाली में मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि म्याना गांव निवासी हिमांशु भाटी, आकलपुर गांव निवासी दीपक और वंश त्यागी उसकी 17 साल की बेटी को अपने साथ ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी हिमांशु भाटी की बुआ हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को रबूपुरा कोतवाली की टीम ने लड़की को बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को अपहरण, झूठी गवाही और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

20 दिन बाद हो गई थी बालिग 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने बताया कि हिमांशु उसके साथ पढ़ता है। वो उससे प्यार करती है और 27 सितंबर को हिमांशु के साथ चली गई। तब वो नाबालिग थी, लेकिन 20 दिन बाद वो बालिग हो गई थी। 17 नवंबर को इलाहाबाद के एक मंदिर में हिमांशु के साथ वरमाला डालकर शादी कर ली थी। 

आरोप है कि सौरभ, बॉबी भाटी, पदम सिंह, अंकुश व हिमांशु ने उससे कहा कि वो अभी कानूनन चिराग से शादी कर लो, लेकिन हिमांशु के साथ रहना। ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके। 27 नवंबर को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में युवती की चिराग से शादी करा दी गई। 4 दिसंबर को गाजियाबाद कोर्ट में भी कोर्ट मैरिज कर ली।

बुआ के लड़के ने दिया था शादी का सुझाव 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उसकी उम्र कम है। इस पर बुआ के बेटे ने कहा था कि अभी युवती की शादी उससे करा दो, लेकिन वो हिमांशु के साथ ही रहेगी। जिसके बाद युवती की शादी चिराग के साथ कराई गई। चिराग से शादी होने के बाद युवती और आरोपी हिमांशु बुआ ब्रजेश ठाकुर व फूफा पदम सिंह के घर पर गाजियाबाद में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed