{"_id":"689df54c2a912ccefc0cf48f","slug":"due-to-rain-from-morning-to-afternoon-waterlogging-and-jam-continued-till-night-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71697-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से सुबह से दोपहर तक, जलभराव और जाम रात तक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से सुबह से दोपहर तक, जलभराव और जाम रात तक रहा
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, दादरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती ने भी लोगों को किया परेशान
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले में बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जलभराव और जाम से लोग रात तक जूझते रहे। बच्चों को स्कूल और बड़ों को ऑफिस जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, दादरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान किया।
सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई बारिश से आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों की सड़कें तालाब बन गईं। ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 व ईकोटेक-3 में जलभराव के कारण श्रमिक कंपनियों तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण काफी उद्योग बंद रहे। कई उद्योगों में पानी भर गया।
सूरजपुर और हल्दौनी मोड़ पर जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक, हनुमान गोलचक्कर और इटैड़ा गोलचक्कर पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर के दुकानदारों और व्यापारियों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जलभराव में कई वाहन फंस गए। जेवर के रामपुर रोड पर जलभराव के कारण निवासियों और छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंप के पास ट्रैफिक को डायवर्ट किया। तिलपता और सूरजपुर में दादरी-नोएडा रोड पर एक फीट तक पानी भरा गया। इससे वाहन धीमी गति से निकल रहे थे जिसके जलते जाम लग गया। 130 मीटर रोड पर साकीपुर, मकौड़ा, बोड़ाकी अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। जलभराव होने से वाहन चालक परेशान रहे। जलभराव से परेशान दादरी की गुर्जर कॉलोनी के सभासद सुमित बैसोया, गिरिराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, दशरथ मावी, नरेश कसाना, नारायण वीर सिंह, प्रवीण नागर, दिनेश भाटी, वेदप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंह मावी, बाबू सिंह नागर, नीरज ने एसडीएम से नाले की सफाई की मांग की।
-- -
कई गांवों के मार्गों पर भरा पानी
रबूपुरा। कस्बे से रौनीजा, रुस्तमपुर, खेरली भाव, कादलपुर, चक जलालाबाद आदि गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। इससे साइकिल, बाइक सवारों को ज्यादा परेशानी हुई।
दो महीने में ही टूटी सड़क
दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर स्थित बिजली घर से बाईपास तक करीब 300 मीटर सड़क का करीब दो महीने पहले पुनर्निर्माण किया गया था जो बारिश से टूट गई। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। निवासी दिनेश नागर का आरोप है कि बिजली घर वाली सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने उचित गुणवत्ता का कार्य नहीं किया।
-- -
मुख्य मार्ग पर सड़कों पर भरा पानी
बिलासपुर। इंटर कॉलेज और पेट्रोल पंप के पास पानी भर गया। यहां जल निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है। बारिश होने के बाद लगभग एक-एक फुट तक पानी भरने निवासी और वाहन चालक परेशान रहे। यही स्थिति मंडी श्यामनगर में मुख्य मार्ग की रही।