{"_id":"621a6e18f4d54147f00a196c","slug":"due-to-old-enmity-sticks-and-firing-took-place-in-two-groups-mewat-news-noi6344492194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में चले लाठी डंडे व हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में चले लाठी डंडे व हुई फायरिंग
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना थाना के अंतर्गत आने वाले लुहिंगाखुर्द उर्फ झूडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। झगड़े में करीब 50 लोग घायल हो गए। जिनमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पुन्हाना, मांडीखेड़ा और हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुन्हाना के एसएमओ के अनुसार शाम सात बजे तक 33 घायलों की एमएलआर काटी जा चुकी थी और अन्य की अब भी जारी है। गांव में तनाव का माहौल है, तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने गांव झूड़ा और अस्पताल पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ग्रामीणों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। दो गुटों में हुऐ झगड़े में जसमाल (60), इंसाफ (22), जाकिर (40), सलमान (60), अनवर (70), खुर्शीद (40) के अलावा कई महिलाओं सहित करीब 50 लोगों को चोट और छर्रे लगे हैं। झगडे़ में मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य सामान को तोड़ने की खबर है।
जसमाल ने बताया कि गांव में उनका दूसरे पक्ष से रंजिश चल रही है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को अनाज निकालने वाली मशीन की तलाश में अपने बेटे इंसाफ अली के साथ अपनी रिश्तेदारी अहमदबास गांव गया था। जब वह अपने गांव घर जा रहे थे, तभी गांव के आरोपी पक्ष के लोगों उन्हें घेरकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी और हवाई फायरिंग की। आरोपियों ने गांव में घर पर भी हमला बोल दिया। उसके चाचा जाकिर के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
हालांकि दूसरे पक्ष के भी 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फिलहाल दो लोगों का मांडीखेड़ा अस्पताल उपचार चल रहा है। जबकि अन्य का पुन्हाना और शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है। एसपी वरुण सिंगला ने पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना सहित भारी पुलिस झुडा गांव में भेजी। वहीं एसपी ने फिरोजपुर झिरका के डीएसपी को झूडा गांव भेजा।
तनाव को देखते हुए गांव और अस्पतालों में पुलिस तैनात की गई है। वहीं फिरोजपुर झिरका के डीएसपी डीएसपी सतीश वत्स को हालात में निगरानी रखने के आदेश दिए गए है। फिलहाल घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। देर रात तक मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वरुण सिंगला, एसपी
घायलों की काफी संख्या है। शाम सात बजे तक 33 घायलों की एमएलआर काटी जा चुकी थी। करीब दो दर्जन अन्य लोगों की एमएलआर काटी जानी बाकी है। घायलों की संख्या को देखते हुए दो मेडिकल ऑफिसर लगाए गए हैं।
- डाक्टर कपिल देव, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, पुन्हाना