खौफ में जी रहे यहां के लोग: सबको लगता है बस एक बात का डर कहीं वो पीछे से न आ जाएं, हर हाथ में होता है डंडा
आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी एओए समस्या का समाधान नहीं करा पा रही है। एओए प्राधिकरण की जिम्मेदारी बता रही है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर एओए और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से निवासियों में खौफ है। सुबह-शाम के समय टहलने के दौरान निवासी हाथ में डंडा लेकर चलने को मजबूर हैं। आरोप है कि मेंटेनेंस टीम लावारिस कुत्तों को सोसाइटी में आने से रोक नहीं रही है। तादाद बढ़ने पर कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिलाई तो फिर एओए और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही थी। पिछली एओए ने लावारिस कुत्तों की नसबंदी कराई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं कराया गया है। इस कारण संख्या बढ़ रही है। साथ ही बाहर के लावारिस कुत्तों भी सोसाइटी के अंदर आ जाते हैं। सुरक्षाकर्मी उनको रोक नहीं पा रहे हैं। इस कारण लावारिस कुत्तें आपस में लड़ रहे हैं। रात के समय कुत्तों के भौंकने से निवासी सो नहीं पा रहे हैं। लावारिस कुत्ते लगातार निवासियों पर हमला कर रहे हैं। इस कारण निवासी अब हाथ में डंडा लेकर सुबह और शाम के समय टहलने निकल रहे हैं। बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी एओए समस्या का समाधान नहीं करा पा रही है। एओए प्राधिकरण की जिम्मेदारी बता रही है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर एओए और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। नसबंदी के लिए प्राधिकरण को कई बार ई-मेल किया गया, लेकिन हर बार प्राधिकरण एजेंसी का चयन नहीं होने का रोना रो देता है। फिर से प्राधिकरण को ई-मेल किया जाएगा। -राजेंद्र कोटनाला, एओए अध्यक्ष, पंचशील ग्रींस वन