{"_id":"64b3f1c717ff396829097984","slug":"du-if-you-dont-accept-the-seat-for-admission-you-will-be-out-of-the-process-noida-news-c-340-1-del1004-19134-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : दाखिले के लिए मिली सीट नहीं स्वीकारी तो हो जाएंगे प्रक्रिया से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : दाखिले के लिए मिली सीट नहीं स्वीकारी तो हो जाएंगे प्रक्रिया से बाहर
विज्ञापन
-दाखिले के लिए दस्तावेज तैयार करने में जुटे विद्यार्थी
-अभाविप ने छात्रों की मदद के लिए जारी किए नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का परिणाम जारी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत छात्रों को मिली सीट को स्वीकार करना होगा। ऐसे में कोई छात्र चयन के बाद भी सीट को नहीं स्वीकार करता है तो वह दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। डीयू ने छात्रों को दाखिले के लिए दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा है। दाखिले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र को सीट मिलने के बाद उसे स्वीकार करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो वह दाखिला प्रकिया से बाहर हो सकता है।
-- -- -- -- --
दाखिले में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने दिल्ली के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में सीयूईटी से प्रवेश लेने वाले छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीयू के लिए 6202627366, जेएनयू के लिए 8808508809, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के लिए 8340799704 व लालबहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी के लिए 8826905727 नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर छात्र संपर्क कर किसी भी समस्या व जानकारी से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अभाविप ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत प्रवेश होगा, जिसकी प्रक्रिया सामान्य से थोड़ी जटिल है। ऐसे में डीयू आने वाले छात्रों को उलझन का सामना करना पड़ सकता है। अन्य विश्वविद्यालयों में भी सीयूईटी के बाद भी संबंधित संस्थान का फार्म भरने के पश्चात ही प्रवेश मिलेगा।