{"_id":"69972829880b9ee2b50c52d1","slug":"dsgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-3969818-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्तों का खौफ: सेक्टर से लेकर सोसाइटियों के तीन लोगों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्तों का खौफ: सेक्टर से लेकर सोसाइटियों के तीन लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन
फोटो --
-सेक्टर में दो महिलाओं और सोसाइटी में एक बच्चे को काटा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इन दिनों लावारिस कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। लावारिस कुत्ते सेक्टर-सोसाइटियों में दिन-प्रतिदिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जहां बुधवार की देर शाम आम्रपाली जोडिएक में बच्चे को काटा था वहीं बृहस्पतिवार की सुबह सेक्टर 108 में दो घरेलू सहायिका को लावारिस कुत्तों ने अपना निशाना बनाया।
सेक्टर 108 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दो घरेलू महिला सहायिकाओं को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। वह सी ब्लॉक में रोजाना की तरह अपने काम पर जा रहीं थीं, तभी अचानक से कुत्तों ने उनके पैर में हमला कर दिया। दोनों ही घरेलू सहायिका जमीन पर गिर गईं। वहीं कुत्तों के काटने से उन्हें पैर में गंभीर चोट आई हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पहले तो उन लावारिस कुत्तों से बचाया, फिर उन दोनों घरेलू सहायिकाओं को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि इन कुत्तों की नसबंदी होनी चाहिए। वहीं ऐसे कुत्ते जो कई बार लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, ऐसे कुत्तों को सेक्टर और आसपास इलाके से हटाकर डॉग शेल्टर पहुंचा देना चाहिए।
बुधवार की रात लावारिस कुत्ते ने बच्चे को काटा
सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में बुधवार की शाम सेंट्रल पार्क में खेल रहे एक बच्चे को लावारिस कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। बच्चे के पैर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बेटे की चीख पुकार सुन मां बच्चे को बचाने के लिए दौड़कर पहुंची। वहीं इस घटना का प्रसारित वीडियो बताता है कि बेटे की इस स्थिति से वह एओए और नोएडा प्राधिकरण, पशु प्रेमियों पर नाराजगी जता रही हैं।